गुजरात के वित्तमंत्री श्री कनुभाई देसाई ने 2 फरवरी, 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट प्रस्तुत किया।

बजट के मुख्य अंश

  • 2024-25 के लिए गुजरात का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) (मौजूदा कीमतों पर) 27.9 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान से 13.3% अधिक है।

  • 2024-25 में व्यय (ऋण चुकौतियों को छोड़कर) 2,99,362 करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान से 16% अधिक है। इसके अलावा राज्य को 29,085 करोड़ रुपए का कर्ज भी चुकाना होगा।

  • 2024-25 के लिए प्राप्तियां (उधारियों को छोड़कर) 2,47,445 करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जिसमें 2023-24 के संशोधित अनुमान की तुलना में 15% की वृद्धि है।

  • 2024-25 में राजस्व अधिशेष जीएसडीपी का 0.4% (9,821 करोड़ रुपए) होने का अनुमान है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान (जीएसडीपी का 0.8%) से कम है। 2023-24 में राजस्व अधिशेष बजट अनुमान (जीएसडीपी का 0.4%) से अधिक होने की उम्मीद है।

  • 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटा जीएसडीपी के 1.9% (51,917 करोड़ रुपए) पर लक्षित है। 2023-24 में, संशोधित अनुमान के अनुसार, राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 1.7% होने की उम्मीद है, जो बजट अनुमान (जीएसडीपी का 1.8%) से कम है।

नीतिगत विशिष्टताएं

  • नमो लक्ष्मी योजना: सरकार माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली लड़कियों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। प्रत्येक छात्रा को चार वर्षों में कुल 50,000 रुपए की सहायता मिलेगी।

  • नमो सरस्वती योजना: कक्षा 11 और 12 में विज्ञान स्ट्रीम में दाखिला लेने वाले निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को 25,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

  • नमो श्री योजना: निर्दिष्ट श्रेणियों (जैसे एससी, एसटी और बीपीएल) से संबंधित गर्भवती महिलाओं को 12,000 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

  • आंगनवाड़ी 2.0 योजना: इस योजना के तहत 8,000 नई आंगनवाड़ियों का निर्माण किया जाएगा और 20,000 आंगनवाड़ियों को आईटी कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। इस योजना का परिव्यय लगभग 1,800 करोड़ रुपए है।

  • सुपोषित गुजरात मिशन: यह बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को पर्याप्त पोषण प्रदान करेगा। इससे विभिन्न मौजूदा योजनाओं के तहत सहायता के साथ-साथ लाभार्थियों की संख्या में भी वृद्धि होगी और जब भी आवश्यकता होगी, नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

  • निर्मल गुजरात अभियान 2.0: सूखे और गीले कचरे के संग्रहण, पृथक्करण और उपयुक्त निपटान की व्यवस्था की जाएगी।

गुजरात की अर्थव्यवस्था

  • जीएसडीपी: 2022-23 में गुजरात की जीएसडीपी (स्थिर कीमतों पर) 8% बढ़ने का अनुमान है। गुजरात की जीएसडीपी 2022-23 में राष्ट्रीय जीडीपी (7.2%) की तुलना में तेज दर से बढ़ने का अनुमान है।

  • क्षेत्र: कृषि और मैन्यूफैक्चरिंग की तुलना में सेवा क्षेत्र ने 2022-23 में तेज वृद्धि (8.5%) दर्ज की, जो क्रमशः 4.6% और 3.4% की दर से बढ़ी।

  • 2022-23 में कृषि, मैन्यूफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्रों का अर्थव्यवस्था में क्रमशः 20%, 45% और 35% योगदान देने का अनुमान है (मौजूदा कीमतों पर)।

  • प्रति व्यक्ति जीएसडीपी: 2022-23 में (मौजूदा कीमतों पर) प्रति व्यक्ति जीएसडीपी 3,13,512 रुपए होने का अनुमान है, जिसमें 2021-22 की तुलना में 14% की वृद्धि है।

रेखाचित्र 1: गुजरात में स्थिर मूल्यों पर (2011-12) जीएसडीपी और विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि

नोट: कृषि में खनन और उत्खनन भी शामिल है; मैन्यूफैक्चरिंग में निर्माण, और बिजली, गैस, पानी और अन्य उपयोगिता सेवाएं भी शामिल हैं। ये आंकड़े स्थिर कीमतों (2011-12) के अनुसार हैं, जिसका अर्थ है कि विकास दर को मुद्रास्फीति के लिए समायोजित किया गया है।
स्रोत: गुजरात सामाजिक आर्थिक समीक्षा 2023-24; पीआरएस।

2024-25 के लिए बजट अनुमान

  • 2024-25 में 2,99,362 करोड़ रुपए के कुल व्यय (ऋण भुगतान को छोड़कर) का लक्ष्य है। इसमें 2023-24 के संशोधित अनुमान की तुलना में 16% की वृद्धि है। इस व्यय को 2,47,445 करोड़ रुपए की प्राप्तियों (उधार को छोड़कर) और 48,415 करोड़ रुपए की शुद्ध उधारी के माध्यम से पूरा करने का प्रस्ताव है। 2024-25 के लिए कुल प्राप्तियों (उधारियों के अलावा) में 2023-24 के संशोधित अनुमान की तुलना में 15% की वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है।

  • 2024-25 में राजस्व अधिशेष जीएसडीपी का 0.4% (9,821 करोड़ रुपए) होने का अनुमान है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान (जीएसडीपी का 0.8%) से कम है। 2023-24 में राजस्व अधिशेष बजट अनुमान (जीएसडीपी का 0.4%) से काफी अधिक होने का अनुमान है। ऐसा बजट चरण की तुलना में संशोधित चरण में अनुमानित 4% अधिक राजस्व प्राप्तियों के कारण है, जबकि राजस्व व्यय बजटीय अनुमान से 1% कम होने का अनुमान है।

  • 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटा जीएसडीपी के 1.9% (51,917 करोड़ रुपए) पर लक्षित है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान (जीएसडीपी का 1.7%) से अधिक है। 2023-24 और 2024-25 दोनों के लिए राजकोषीय घाटे का अनुमान केंद्र सरकार द्वारा अनुमत जीएसडीपी की 3.5% की सीमा के भीतर है (जिसमें से जीएसडीपी का 0.5% केवल कुछ बिजली क्षेत्र के सुधारों को शुरू करने पर उपलब्ध कराया जाएगा)।

तालिका 1: बजट 2024-25 के मुख्य आंकड़े (करोड़ रुपए में)

मद

2022-23 वास्तविक

2023-24 बजटीय

2023-24 संशोधित

बअ 2023-24 से संअ 2023-24 में परिवर्तन का %

2024-25 बजटीय

संअ 2023-24 से बअ 2024-25 में परिवर्तन का %

कुल व्यय

2,38,667

2,96,574

2,84,694

-4.0%

3,28,447

15.4%

(-) ऋण का पुनर्भुगतान

22,159

26,304

26,151

-0.6%

29,085

11.2%

शुद्ध व्यय (E)

2,16,508

2,70,270

2,58,543

-4.3%

2,99,362

15.8%

कुल प्राप्तियां

2,51,995

2,93,341

2,81,697

-4.0%

3,24,945

15.4%

(-) उधारियां

52,333

68,001

65,634

-3.5%

77,500

18.1%

शुद्ध प्राप्तियां (R)

1,99,662

2,25,340

2,16,063

-4.1%

2,47,445

14.5%

राजकोषीय घाटा (E-R)

16,845

44,930

42,480

-5.5%

51,917

22.2%

जीएसडीपी का %

0.8%

1.8%

1.7%

 

1.9%

 

राजस्व अधिशेष

19,865

9,038

18,618

106.0%

9,821

-47.2%

जीएसडीपी का %

0.9%

0.4%

0.8%

 

0.4%

 

प्राथमिक घाटा

-8,508

16,310

14,690

-9.9%

21,963

49.5%

जीएसडीपी का %

-0.4%

0.6%

0.6%

 

0.8%

 

जीएसडीपी

22,30,609

25,62,975

24,64,300

-3.9%

27,92,545

13.3%

नोट: बअ- बजट अनुमान; संअ- संशोधित अनुमान।
स्रोत: वार्षिक वित्तीय वक्तव्य और बजट संक्षिप्त, गुजरात बजट 2024-25; पीआरएस।

2024-25 में व्यय

सबसिडी के लिए आवंटन

2024-25 में सबसिडी पर 31,330 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह 2023-24 के संशोधित अनुमान (28,003 करोड़ रुपए) की तुलना में 12% की वृद्धि है। कृषि में बिजली सबसिडी के लिए 12,207 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं (2024-25 के लिए कुल सबसिडी का 39%)। अन्य प्रमुख सबसिडी में शामिल हैं: (i) कपड़ा उद्योग का विकास (1,600 करोड़ रुपए), (ii) गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम को सबसिडी (1,155 करोड़ रुपए), और (iii) बड़े उद्योगों को सहायता (1,145 करोड़ रुपए)।

  • 2024-25 के लिए राजस्व व्यय 2,19,832 करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान से 11% अधिक है। इसमें वेतन, पेंशन, ब्याज, अनुदान और सबसिडी पर होने वाला खर्च शामिल है।

  • 2024-25 के लिए पूंजीगत परिव्यय 75,689 करोड़ रुपए प्रस्तावित है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान से 29% अधिक है। पूंजीगत परिव्यय परिसंपत्तियों के निर्माण पर होने वाले व्यय को दर्शाता है। संशोधित अनुमान के अनुसार, 2023-24 में पूंजीगत परिव्यय बजट अनुमान से 16% कम होने का अनुमान है। जिन प्रमुख क्षेत्रों में पूंजी परिव्यय 2023-24 के बजट से कम होने का अनुमान है, वे इस प्रकार हैं: (i) ऊर्जा (3,115 करोड़ रुपए), (ii) सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (2,241 करोड़ रुपए) और (iii) सड़कें एवं पुल (2,070 करोड़ रुपए से)।

तालिका 2: बजट 2024-25 में व्यय (करोड़ रुपए में)

मद

2022-23 वास्तविक

2023-24 बजटीय

2023-24 संशोधित

बअ 2023-24 से संअ 2023-24 में परिवर्तन का %

2024-25 बजटीय

संअ 2023-24 से बअ 2024-25 में परिवर्तन का %

राजस्व व्यय

1,79,543

1,98,672

1,97,175

-1%

2,19,832

11%

पूंजीगत परिव्यय

35,499

70,101

58,696

-16%

75,689

29%

राज्यों द्वारा दिए गए ऋण

1,466

1,497

2,672

78%

3,842

44%

शुद्ध व्यय

2,16,508

2,70,270

2,58,543

-4%

2,99,362

16%

स्रोत: वार्षिक वित्तीय वक्तव्य, गुजरात बजट 2024-25; पीआरएस।

प्रतिबद्ध व्यय: राज्य के प्रतिबद्ध व्यय में आम तौर पर वेतन, पेंशन और ब्याज के भुगतान पर व्यय शामिल होता है। बजट के एक बड़े हिस्से को प्रतिबद्ध व्यय की मदों के लिए आबंटित करने से पूंजीगत परिव्यय जैसी अन्य व्यय प्राथमिकताओं पर फैसला लेने का राज्य का लचीलापन सीमित हो जाता है। 2024-25 में गुजरात द्वारा प्रतिबद्ध व्यय पर 1,05,357 करोड़ रुपए खर्च करने का अनुमान है जो उसकी अनुमानित राजस्व प्राप्तियों का 46% है। इसमें वेतन (राजस्व प्राप्तियों का 21%), पेंशन (12%), और ब्याज भुगतान (13%) पर खर्च शामिल है। 2023-24 में पेंशन पर व्यय बजट अनुमान से 17% अधिक होने का अनुमान है।

तालिका 3: 2024-25 में प्रतिबद्ध व्यय (करोड़ रुपए में)

मद

2022-23 वास्तविक

2023-24 बजटीय

2023-24 संशोधित

बअ 2023-24 से संअ 2023-24 में परिवर्तन का %

2024-25 बजटीय

संअ 2023-24 से बअ 2024-25 में परिवर्तन का %

वेतन

41,557

45,094

44,528

-1%

48,980

10%

ब्याज भुगतान

25,354

28,620

27,790

-3%

29,954

8%

पेंशन

22,435

21,529

25,180

17%

26,424

5%

कुल प्रतिबद्ध व्यय

89,346

95,242

97,497

2%

1,05,357

8%

नोट: 2023-24 (बअ) के लिए वेतन संबंधी आंकड़ों की गणना राजस्व प्राप्तियों के प्रतिशत के रूप में की गई है।
स्रोत: वार्षिक वित्तीय विवरण और गुजरात राजकोषीय उत्तरदायित्व एक्ट, 2005 के तहत विवरण, गुजरात बजट 2024-25; पीआरएस।

क्षेत्रवार व्यय: 2024-25 के दौरान गुजरात के बजटीय व्यय का 62% हिस्सा निम्नलिखित क्षेत्रों के लिए खर्च किया जाएगा। अनुलग्नक 1 में प्रमुख क्षेत्रों में गुजरात के व्यय की तुलना, अन्य राज्यों से की गई है।

तालिका 4: गुजरात बजट 2024-25 में क्षेत्रवार व्यय (करोड़ रुपए में)

क्षेत्र

2022-23 वास्तविक

2023-24 बजटीय

2023-24 संशोधित

2024-25 बजटीय

संअ 2023-24 से बअ 2024-25 में परिवर्तन का %

बजटीय प्रावधान
2024-25

शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति

35,458

38,403

38,826

44,579

15%

  • मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

परिवहन

13,172

20,990

18,911

22,692

20%

  • सड़कों और पुलों पर पूंजीगत परिव्यय के लिए 16,816 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

ऊर्जा

16,218

20,823

15,476

20,267

31%

  • कृषि की बिजली सबसिडी के लिए 12,207 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

13,401

15,141

16,809

19,348

15%

  • आरोग्य सुरक्षा योजना के लिए 2,191 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

शहरी विकास

12,652

17,710

18,394

18,634

1%

  • स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के लिए 8,864 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण

7,802

15,401

12,991

17,438

34%

  • मध्यम सिंचाई पर पूंजीगत परिव्यय के लिए 5,609 करोड़ रुपए और लघु सिंचाई पर पूंजीगत परिव्यय के लिए 2,493 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां

7,786

11,643

10,882

11,857

9%

  • किसानों को ब्याज सहायता हेतु 1,140 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

समाज कल्याण एवं पोषण

9,613

10,413

12,106

11,358

-6%

  • विशेष पोषण कार्यक्रम के लिए 2,865 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

पुलिस

6,421

7,108

7,687

8,712

13%

  • जिला पुलिस के लिए 7,127 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

ग्रामीण विकास

8,230

7,721

7,535

8.555

14%

  • पूंजीगत संपत्ति के निर्माण के लिए पंचायतों को अनुदान हेतु 1,184 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

सभी क्षेत्रों पर कुल व्यय का %

61%

62%

62%

62%

 

 

स्रोत: वार्षिक वित्तीय विवरण, गुजरात बजट 2024-25; पीआरएस।

2024-25 में प्राप्तियां

  • 2024-25 के लिए कुल राजस्व प्राप्तियां 2,29,653 करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो 2023-24 के संशोधित अनुमान से 6% अधिक है। इसमें से 1,68,625 करोड़ रुपए (73%) राज्य अपने संसाधनों से जुटाएगा और 61,028 करोड़ रुपए (27%) केंद्र से आएगा। केंद्र से संसाधन केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी (राजस्व प्राप्तियों का 18%) और अनुदान (राजस्व प्राप्तियों का 8%) के रूप में होंगे।

  • राज्य का स्वयं कर राजस्व: गुजरात का कुल स्वयं कर राजस्व 2024-25 में 1,48,950 करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान से 11% अधिक है। जीएसडीपी के प्रतिशत के रूप में स्वयं कर राजस्व 2024-25 में 5.3% अनुमानित है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान (5.4%) से थोड़ा कम है। 2022-23 के वास्तविक आंकड़ों के अनुसार, स्वयं कर राजस्व जीएसडीपी का 5.6% था।

  • हस्तांतरण: 2024-25 में केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी 42,245 करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जिसमें 2023-24 के संशोधित अनुमान की तुलना में 1% की मामूली वृद्धि है।

  • 2024-25 में केंद्र से अनुदान 18,783 करोड़ रुपए अनुमानित है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान से 10% कम है। इसका मुख्य कारण 2023-24 के संशोधित अनुमान (18,703 करोड़ रुपए) की तुलना में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए अनुदान में अनुमानित कमी (12,802 करोड़ रुपए) है। 2023-24 में, केंद्र से अनुदान बजट अनुमान से 28% अधिक होने का अनुमान है, मुख्य रूप से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए अनुमानित उच्च अनुदान के कारण।

तालिका 5: राज्य सरकार की प्राप्तियों का ब्रेकअप (करोड़ रुपए में)

मद

2022-23 वास्तविक

2023-24 बजटीय

2023-24 संशोधित

बअ 2023-24 से संअ 2023-24 में परिवर्तन का %

2024-25 बजटीय

संअ 2023-24 से बअ 2024-25 में परिवर्तन का %

राज्य के स्वयं कर

1,24,810

1,38,848

1,34,076

-3%

1,48,950

11%

राज्य के स्वयं गैर कर

18,434

17,013

19,262

13%

19,675

2%

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी

33,034

35,559

41,649

17%

42,245

1%

केंद्र से सहायता अनुदान

23,131

16,290

20,807

28%

18,783

-10%

राजस्व प्राप्तियां

1,99,408

2,07,710

2,15,793

4%

2,29,653

6%

गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां

254

17,630

270

-98%

17,792

6495%

शुद्ध प्राप्तियां

1,99,662

2,25,340

2,16,063

-4.1%

2,47,445

15%

नोट: बअ बजट अनुमान और संअ संशोधित अनुमान हैं। स्रोत: वार्षिक वित्तीय विवरण, गुजरात बजट 2024-25; पीआरएस।

  • 2024-25 में राज्य जीएसटी स्वयं कर राजस्व (50% शेयर) का सबसे बड़ा स्रोत होने का अनुमान है। राज्य जीएसटी राजस्व 2023-24 के संशोधित अनुमान की तुलना में 21% बढ़ने का अनुमान है। हालांकि 2023-24 में, संशोधित अनुमान के अनुसार, एसजीएसटी से राजस्व बजट अनुमान से 6% कम होने की उम्मीद है।

  • 2023-24 के संशोधित अनुमान की तुलना में 2024-25 में भूराजस्व में 16% की कमी दर्ज होने का अनुमान है। हालांकि 2023-24 में, भूराजस्व बजट से 131% अधिक (3,736 करोड़ रुपए की वृद्धि) होने का अनुमान है।

विनिवेश से प्राप्तियां

गुजरात ने अनुमान लगाया है कि वह 2024-25 में सार्वजनिक क्षेत्र और अन्य उपक्रमों के विनिवेश से 17,500 करोड़ रुपए कमाएगा (अधिकांश गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां)। 2023-24 में राज्य को बजट अनुमान में इतनी ही कमाई होने का अनुमान था, हालांकि संशोधित चरण में इस स्रोत से कोई प्राप्ति का अनुमान नहीं है। कैग (2023) के अनुसार, राज्य स्तरीय 100 सार्वजनिक उपक्रमों में से 30 ने 2021-22 में घाटा दर्ज किया। यह भी देखा गया कि मार्च 2022 तक, 22 सार्वजनिक उपक्रमों का संचित घाटा 29,313 करोड़ रुपए था।

तालिका 6: राज्य के स्वयं कर राजस्व के मुख्य स्रोत (करोड़ रुपए में)

मद

2022-23 वास्तविक

2023-24 बजटीय

2023-24 संशोधित

बअ 2023-24 से संअ 2023-24 में परिवर्तन का %

2024-25 बजटीय

संअ 2023-24 से बअ 2024-25 में परिवर्तन का %

राज्य जीएसटी

52,154

66,030

61,815

-6%

74,597

21%

सेल्स टैक्स/वैट

36,984

39,246

31,800

-19%

33,900

7%

स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क

14,207

13,950

15,000

8%

16,000

7%

बिजली पर कर और ड्यूटी

10,594

10,230

11,798

15%

11,754

-0.4%

वाहन कर

5,002

5,183

5,183

0%

5,600

8%

भूराजस्व

4,481

2,860

6,596

131%

5,510

-16%

राज्य एक्साइज

188

155

180

16%

155

-14%

जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान

7,955

-

-

-

-

-

जीएसटी क्षतिपूर्ति ऋण

-

-

-

-

-

-

स्रोत: वार्षिक वित्तीय विवरण और प्राप्ति बजट, गुजरात बजट 2024-25; पीआरएस।

2024-25 के लिए घाटे, ऋण और एफआरबीएम के लक्ष्य

गुजरात राजकोषीय दायित्व (एफआरबी) एक्ट, 2005 में राज्य सरकार की बकाया देनदारियों, राजस्व घाटे और राजकोषीय घाटे को प्रगतिशील तरीके से कम करने के लक्ष्यों का प्रावधान है।

राजस्व अधिशेष: यह सरकार की राजस्व प्राप्तियों और व्यय के बीच का अंतर होता है। राजस्व घाटे का यह अर्थ होता है कि सरकार को अपना व्यय पूरा करने के लिए उधार लेने की जरूरत है जोकि भविष्य में पूंजीगत परिसंपत्तियों का सृजन नहीं करेगा और न ही देनदारियों को कम करेगा। बजट में 2024-25 में 9,821 करोड़ रुपए (जीएसडीपी का 0.4%) के राजस्व अधिशेष का अनुमान है।

राजकोषीय घाटा: यह कुल प्राप्तियों पर कुल व्यय की अधिकता होता है। यह अंतर सरकार द्वारा उधारियों के जरिए पूरा किया जाता है और राज्य सरकार की कुल देनदारियों में वृद्धि करता है। 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 1.9% रहने का अनुमान है। 2023-24 के लिए राजकोषीय घाटे का अनुमान केंद्र सरकार द्वारा अनुमत जीएसडीपी के 3.5% की सीमा के भीतर है जिसमें से जीएसडीपी का 0.5% केवल कुछ बिजली क्षेत्र के सुधारों को पूरा करने पर उपलब्ध होगा। राज्य सरकार ने अनुमान लगाया है कि उसका राजकोषीय घाटा 2025-26 (जीएसडीपी का 2.3%) और 2026-27 (जीएसडीपी का 2.3%) दोनों में अधिक होने की संभावना है।

बकाया सार्वजनिक ऋण: बकाया सार्वजनिक ऋण ऐसे ऋण होते हैं जिन्हें राज्य की संचित निधि से चुकाया जाता है। इसमें कुछ अन्य देनदारियां जैसे सार्वजनिक खातों के प्रति देनदारियां शामिल नहीं हैं। 2024-25 के अंत में बकाया सार्वजनिक ऋण जीएसडीपी का 15.3% होने का अनुमान है, जो लगभग 2023-24 के संशोधित अनुमान के बराबर है। बकाया सार्वजनिक ऋण 2020-21 (कोविड वर्ष) में बढ़ा, और उसके बाद कम हो गया है।

रेखाचित्र 2: राजस्व एवं राजकोषीय घाटा (जीएसडीपी का %)

नोट: पॉजिटिव (+) आंकड़े अधिशेष को दर्शाते हैं, नेगेटिव (-) आंकड़े घाटे को दर्शाते हैं। *2025-26 और 2026-27 के आंकड़े अनुमान हैं; 2020-21 और 2021-22 के लिए, जीएसटी क्षतिपूर्ति ऋण को अनुदान के रूप में माने बिना घाटा दर्ज किया गया है। RE संशोधित अनुमान है; BE बजट अनुमान है।
स्रोत: विभिन्न वर्षों की मध्यम अवधि की राजकोषीय नीति, गुजरात बजट 2024-25; पीआरएस।

रेखाचित्र 3: बकाया सार्वजनिक ऋण (जीएसडीपी का %)

नोट: *2025-26 और 2026-27 के आंकड़े अनुमान हैं; RE संशोधित अनुमान है; BE बजट अनुमान है।
स्रोत: विभिन्न वर्षों की मध्यम अवधि की राजकोषीय नीति, गुजरात बजट 2024-25; पीआरएस।

बकाया सरकारी गारंटी: राज्यों की बकाया देनदारियों में कुछ अन्य देनदारियां शामिल नहीं हैं जो प्रकृति में आकस्मिक हैं और जिन्हें कुछ मामलों में राज्यों को पूरा करना पड़ सकता है। राज्य सरकारें वित्तीय संस्थानों से सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (एसपीएसई) के उधार की गारंटी देती हैं। 31 मार्च 2023 तक राज्य की बकाया गारंटी 1,473 करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो 2022-23 में जीएसडीपी का 0.1% है।

अनुलग्नक 1: मुख्य क्षेत्रों में राज्य के व्यय की तुलना

निम्नलिखित रेखाचित्रों में 2024-25 में छह मुख्य क्षेत्रों में अन्य राज्यों के औसत व्यय के अनुपात में गुजरात के कुल व्यय की तुलना की गई है। क्षेत्र के लिए औसत, उस क्षेत्र में 31 राज्यों (गुजरात सहित) द्वारा किए जाने वाले औसत व्यय (2023-24 के बजटीय अनुमानों के आधार पर) को इंगित करता है।[1]

  • शिक्षा: गुजरात ने 2024-25 में शिक्षा पर अपने व्यय का 15.1% आवंटित किया है। यह 2023-24 में राज्यों द्वारा शिक्षा के लिए औसत आवंटन (14.7%) से अधिक है।

  • स्वास्थ्य: गुजरात ने अपने कुल व्यय का 6.5% स्वास्थ्य के लिए आवंटित किया है, जो राज्यों द्वारा स्वास्थ्य के लिए औसत आवंटन (6.2%) से अधिक है।

  • ग्रामीण विकास: गुजरात ने अपने व्यय का 2.9% ग्रामीण विकास के लिए आवंटित किया है। यह राज्यों द्वारा ग्रामीण विकास के लिए औसत आवंटन (5%) से काफी कम है।

  • शहरी विकास: गुजरात ने शहरी विकास के लिए अपने व्यय का 6.3% आवंटित किया है। यह राज्यों द्वारा शहरी विकास के लिए औसत आवंटन (3.4%) से काफी अधिक है।

  • कृषि: गुजरात ने अपने कुल व्यय का 4% कृषि के लिए आवंटित किया है, जो राज्यों द्वारा कृषि पर औसत व्यय (5.9%) से काफी कम है।

  • ऊर्जा: गुजरात ने अपने कुल व्यय का 6.9% ऊर्जा के लिए आवंटित किया है, जो राज्यों द्वारा औसत आवंटन (4.7%) से काफी अधिक है।

image

image

image

image

image

image

नोट: 2022-23, 2023-24 (BE), 2023-24 (RE), और 2024-25 (BE) आंकड़े गुजरात के लिए हैं।
स्रोत: वार्षिक वित्तीय विवरण, गुजरात बजट 2024-25; विभिन्न राज्य बजट; पीआरएस।

[1] 31 राज्यों में दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और पुद्दूचेरी केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

अनुलग्नक 2: 2022-23 के बजटीय अनुमानों और वास्तविक के बीच तुलना

यहां तालिकाओं में 2022-23 के वास्तविक के साथ उस वर्ष के बजटीय अनुमानों के बीच तुलना की गई है।

तालिका 7: प्राप्तियों और व्यय की झलक (करोड़ रुपए में)

मद

2022-23 बअ

2022-23 वास्तविक

बअ से वास्तविक में % परिवर्तन

शुद्ध प्राप्तियां (1+2)

1,82,295

1,99,662

10%

1.  राजस्व प्राप्तियां (क+ख+ग+घ)

1,82,045

1,99,408

10%

क.  स्वयं कर राजस्व

1,14,883

1,24,810

9%

ख.  स्वयं गैर कर राजस्व

17,762

18,434

4%

ग.  केंद्रीय करों में हिस्सा

28,418

33,034

16%

घ.  केंद्र से सहायतानुदान

20,983

23,131

10%

     इसमें जीएसटी क्षतिपूर्ति

5,000

7,955

59%

2.  गैर ऋण पूंजीगत प्राप्तियां

250

254

2%

3.  उधारियां

51,001

52,333

3%

      इसमें जीएसटी क्षतिपूर्ति ऋण

0

0

-

शुद्ध व्यय (4+5+6)

2,18,408

2,16,508

-1%

4.  राजस्व व्यय

1,81,040

1,79,543

-1%

5.  पूंजीगत परिव्यय

35,898

35,499

-1%

6.  ऋण और अग्रिम

1,470

1,466

0%

7.  ऋण पुनर्भुगतान

22,025

22,159

1%

राजस्व अधिशेष

1,006

19,865

1875%

राजस्व अधिशेष (जीएसडीपी का %)

0.04%

0.9%

-

राजकोषीय घाटा

36,113

16,845

-53%

राजकोषीय घाटा (जीएसडीपी का %)

1.4%

0.8%

-

स्रोत: विभिन्न वर्षों के गुजरात बजट दस्तावेज़; पीआरएस।

तालिका 8: राज्य के स्वयं कर राजस्व के घटक (करोड़ रुपए में)

कर स्रोत

2022-23 बअ

2022-23 वास्तविक

बअ से वास्तविक में % परिवर्तन

राज्य जीएसटी

52,692

52,154

-1%

वाहन कर

4,712

5,002

6%

स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क

12,895

14,207

10%

बिजली पर कर और ड्यूटी

9,153

10,594

16%

सेल्स टैक्स/वैट

31,412

36,984

18%

राज्य एक्साइज

149

188

26%

भू राजस्व

2,470

4,481

81%

स्रोत: विभिन्न वर्षों के गुजरात बजट दस्तावेज़; पीआरएस।

तालिका 9: मुख्य क्षेत्रों के लिए आवंटन (करोड़ रुपए में)

क्षेत्र

2022-23 बअ

2022-23 वास्तविक

बअ से वास्तविक में % परिवर्तन

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण

9,109

7,802

-14%

कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां

9,002

7,786

-14%

एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक कल्याण

5,422

5,053

-7%

पुलिस

6,666

6,421

-4%

शहरी विकास

12,639

12,652

0%

जलापूर्ति एवं स्वच्छता

6,159

6,315

3%

आवास

3,249

3,433

6%

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

12,207

13,401

10%

समाज कल्याण एवं पोषण

8,414

9,613

14%

ग्रामीण विकास

7,269

8,320

14%

शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति

30,537

35,458

16%

ऊर्जा

13,483

16,218

20%

परिवहन

10,908

13,172

21%

   जिनमें से सड़कें और पुल

9,341

10,831

16%

स्रोत: विभिन्न वर्षों के गुजरात बजट दस्तावेज़; पीआरएस।

 

अस्वीकरणः प्रस्तुत रिपोर्ट आपके समक्ष सूचना प्रदान करने के लिए प्रस्तुत की गई है। पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च (पीआरएस) के नाम उल्लेख के साथ इस रिपोर्ट का पूर्ण रूपेण या आंशिक रूप से गैर व्यावसायिक उद्देश्य के लिए पुनःप्रयोग या पुनर्वितरण किया जा सकता है। रिपोर्ट में प्रस्तुत विचार के लिए अंततः लेखक या लेखिका उत्तरदायी हैं। यद्यपि पीआरएस विश्वसनीय और व्यापक सूचना का प्रयोग करने का हर संभव प्रयास करता है किंतु पीआरएस दावा नहीं करता कि प्रस्तुत रिपोर्ट की सामग्री सही या पूर्ण है। पीआरएस एक स्वतंत्र, अलाभकारी समूह है। रिपोर्ट को इसे प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के उद्देश्यों अथवा विचारों से निरपेक्ष होकर तैयार किया गया है। यह सारांश मूल रूप से अंग्रेजी में तैयार किया गया था। हिंदी रूपांतरण में किसी भी प्रकार की अस्पष्टता की स्थिति में अंग्रेजी के मूल सारांश से इसकी पुष्टि की जा सकती है।